सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का हार्ट अटैक से हुआ निधन
अभिनेता सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। सागर की उम्र लगभग 50 साल थी और मुंबई स्थित जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ। सागर पांडे ने 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल का काम किया था।