सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की मां को बिल्डिंग के सेक्रेटरी ने कहे अपशब्द, केस दर्ज
ऐक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की मां प्रीतम कौर ने मुंबई में बिल्डिंग सेक्रेटरी जयंतीलाल पटेल पर धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगाकर एफआईआर कराई है। बकौल शेरा, जयंतीलाल द्वारा रेनोवेशन पूरा न करा पाने के बाद प्रीतम ने 2021 में सोसायटी की चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया और तभी से वह खुन्नस रखने लगा।