सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर फायरिंग करने वालों की पहली तस्वीर हुई जारी
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 हमलावरों की पहली तस्वीर जारी की है। इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले लोगों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। गौरतलब है कि सलमान के घर के बाहर रविवार सुबह तकरीबन 5 बजे 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी।