सलमान खान को मारना ही मेरा लक्ष्य है: जेल से दिए नए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए एक नए इंटरव्यू में कहा है, "मेरे जीवन का लक्ष्य तो सलमान खान को मारना है।" उसने कहा कि अगर सलमान काले हिरण को मारने को लेकर बिश्नोई समुदाय से माफी मांगें तो मामला खत्म हो जाएगा। इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि इंटरव्यू पंजाब की किसी जेल से नहीं हुआ।