सलमान खान को मैं नफरत करने लायक भी नहीं समझता: गायक अभिजीत भट्टाचार्य
गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अभिनेता सलमान खान को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं सलमान खान को नफरत करने के लायक भी नहीं समझता हूं।" उन्होंने कहा, "सलमान को जितना भी मिला है, वो सब दुआओं पर ही चल रहा है लेकिन वह भगवान नहीं हैं।" अभिजीत ने सलमान पर पाकिस्तानी गायकों को प्रमोट करने का आरोप लगाया है।