सलमान खान नहीं रहेंगे 'बिग बॉस 16' के होस्ट, करण जौहर लेंगे उनकी जगह: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' के होस्ट सलमान खान अब इसमें नज़र नहीं आएंगे। खबरों के अनुसार, सलमान का 'बिग बॉस' का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और आगामी एपिसोड के लिए फिल्ममेकर करण जौहर शो में उनकी जगह बतौर होस्ट नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, 'बिग बॉस 16' के फिनाले एपिसोड में सलमान दिखाई दे सकते हैं।