सलमान खान ने उद्योगपति के पोते की बर्थडे पार्टी में किया डांस, फैन्स बोले- अस्वस्थ लग रहे हैं
सलमान खान ने हाल ही में नई दिल्ली में एक शीर्ष उद्योगपति के पोते की बर्थडे पार्टी में डांस किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो पर कई फैन्स ने 57-वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और एक ने कहा, "बहुत थके हुए...और अस्वस्थ लग रहे हैं।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "खयाल रखें...हम सब आपके साथ हैं।"