सलमान खान ने भारतीय नौसेना के कर्मियों से की मुलाकात; सेंकी रोटियां, किया डांस और गेम खेला
अभिनेता सलमान खान ने स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ समय बिताया। सलमान ने इस दौरान रोटियां सेंकी, जवानों के साथ तिरंगा फहराया व डांस किया और इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। कुछ तस्वीरों में सलमान वज़न उठाते, सैनिकों के साथ गेम खेलते और ऑटोग्राफ देते हुए नज़र आ रहे हैं।