सलमान खान ने शेयर की अपने परिवार के साथ तस्वीर, लिखा- 'ईद उल-अज़हा की मुबारकबाद'

अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर कर ईद उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। तस्वीर में सलमान के साथ उनके माता-पिता, भाई सोहेल व अरबाज़ और बहनें अर्पिता और अलवीरा दिख रही हैं। सलमान के पोस्ट पर कई यूज़र्स ने लिखा, "सभी को ईद मुबारक।" एक यूज़र ने लिखा, "पाकिस्तान से प्यार, ईद मुबारक।"

Load More