सलमान खान संग अनबन की खबरों के बीच थिएटर में 'टाइगर 3' देखते नज़र आए अर्जुन कपूर
अभिनेता सलमान खान संग अनबन की खबरों के बीच ऐक्टर अर्जुन कपूर सोमवार रात को मुंबई के एक थिएटर में उनकी फिल्म 'टाइगर 3' देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें अर्जुन के साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी हैं। हालांकि इन तस्वीरों के बाद दोनों की अनबन खत्म होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।