सलमान खान स्टारर 'टाइगर-3' ने 3 दिनों में दुनियाभर में कमाए ₹240 करोड़

यश राज फिल्म्स ने 'X' पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर-3' ने रिलीज़ के 3 दिनों में दुनियाभर में ₹240 करोड़ कमाए हैं। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹180.50 करोड़ जबकि विदेशों में ₹59.50 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है कि 'टाइगर-3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

Load More