सलमान खुर्शीद ने की उनके घर में आग लगाने वाले शख्स से मुलाकात, कहा- हम दोस्त बनकर रहेंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को ट्विटर पर उस व्यक्ति की तस्वीर शेयर की जिसने पिछले साल उनके (खुर्शीद) घर के प्रवेश-द्वार पर आग लगाई थी। बकौल खुर्शीद, "हमने बातचीत की....और दोस्त बनकर रहने का फैसला किया।" दरअसल, खुर्शीद की नई किताब को लेकर नवंबर में उनके घर पर तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी।

Load More