सलमान ने आयुष को डायरेक्टर से मतभेद के चलते 'कभी ईद...' छोड़ने के लिए कहा: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर सलमान खान ने आयुष शर्मा से 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ क्रिएटिव मतभेद दूर न होने पर फिल्म छोड़ने के लिए कहा है। वहीं, इस मामले पर फरहाद ने कहा, "हमने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है...मुझे लगता है...यह तूफान से पहले की खामोशी है।"