सलमान ने फायरिंग की घटना के बाद सेलेब्स को अपने घर पर आने से किया मना: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में अपने घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद सेलेब्रिटीज़ को अपने घर पर मिलने आने से मना कर दिया है। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों से कहा है कि उनके घर पर आने से सोसायटी के लोगों को परेशानी हो रही है।