सलमान व उनके पिता इंडस्ट्री के गौरव हैं, गोलीबारी के खिलाफ सभी को साथ आना चाहिए: शत्रुघ्न
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐक्टर सलमान खान के मुंबई के अपार्टमेंट के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी की घटना को 'कायराना' बताया है। उन्होंने कहा, "सलमान और उनका परिवार मेरे दिल के बेहद करीब है। सलीम साहब (सलमान के पिता) और सलमान फिल्म इंडस्ट्री के गौरव हैं। ऐसे कायराना हरकत के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री को एकसाथ आना चाहिए।"