सलवार-सूट वाली महिला ने कनाडा में घरों के बाहर से चुराईं हैलोवीन कैंडीज़, कैमरों में हुई कैद
ओंटारियो (कनाडा) में सलवार-सूट वाली एक महिला को घरों के बाहर से हैलोवीन कैंडीज़ और लड़ियां चुराते हुए देखा गया है। घटना घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। X पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "इसके लिए कड़ी सज़ा होनी चाहिए" जबकि दूसरे ने लिखा, "वो लाइट्स तक ले गई।"