सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनाए 183 रन से मुझे वनडे क्रिकेट में एक साल और मिला था: धोनी
एम.एस. धोनी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) को लेकर कहा है कि यह मैदान उनके लिए खास है। उन्होंने कहा, "मैंने अपना पहला वनडे शतक वाइज़ैग में बनाया था जिसकी बदौलत मुझे 10 मैच मिले लेकिन यहां बनाए 183 रन से मुझे (वनडे क्रिकेट में) एक साल और मिल गया।" बकौल धोनी, यह मैदान उनके दिल के करीब है।