सविनय निवेदन है कि हमें ₹50 लाख चाहिए: बिहार के रेलवे स्टेशन पर मिला हत्या की धमकी वाला पत्र
नवादा (बिहार) के तिलैया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिले एक पत्र में गया के रेल अधीक्षक को संबोधित करते हुए लिखा गया है, "सविनय निवेदन है कि हमें ₹50 लाख चाहिए वरना बड़े बाबू को गोली मार देंगे।" पत्र के आखिर में लिखा है, "मांग करने वाले मखन दादा।" पत्र को लेकर जीआरपी व स्थानीय पुलिस की जांच जारी है।