'सवी' के सेट पर घायल हुई थी, चोटिल चेहरे के साथ पूरी फिल्म शूट की: दिव्या खोसला
अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपनी फिल्म 'सवी' के सेट पर ऐक्शन सीन करते वक्त लोहे की छड़ों पर गिर गई थीं जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। उन्होंने कहा, "मैंने चोटिल चेहरे के साथ पूरी फिल्म शूट की, अगर फिल्म में नोटिस करेंगे तो मेरा एक गाल सूजा हुआ दिखेगा।"