ससेक्स ने पुजारा से खत्म किया करार, अगले साल नहीं खेलेंगे काउंटी चैंपियनशिप
भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साथ इंग्लैंड के क्लब ससेक्स ने करार खत्म कर लिया है। पुजारा 2025 की काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स की टीम में वापसी नहीं करेंगे क्योंकि क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। पुजारा 2024 में तीन बार ससेक्स की तरफ से खेले थे।