सस्ते के चक्कर में खरीदे सेकेंड हैंड कपड़े पहनने में शख्स ने की 'एक गलती', चेहरे का हुआ बुरा हाल
एक सोशल मीडिया यूज़र ने बताया है कि सस्ते के चक्कर में खरीदे सेकेंड हैंड कपड़े पहनने के बाद उसे खतरनाक स्किन इन्फेक्शन हो गया। बकौल शख्स, उसने कपड़ों को बिना धोए पहन लिया था। बकौल रिपोर्ट्स, बिना धोए वो कपड़े पहनने से शख्स को 'मॉल्यूस्कम कॉन्टेजियोसम' नामक स्किन इन्फेक्शन हो गया और उसके चेहरे पर बड़े-बड़े फोड़े आ गए।