सस्ता हो गया सोना फिर भी इसे क्यों नहीं खरीद रहे हैं लोग?
भारत बुलियन ज्वेलर्स असोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार, भारतीय बाज़ार में सोने की मांग में 70% से अधिक की गिरावट आई है। मेहता ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने व कीमतों में गिरावट के कारण लोग नया सोना खरीदने से बच रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भी सोने की मांग कम हुई है।