सस्ती हो सकती हैं हवाई टिकटें, फ्यूल सरचार्ज में कटौती पर विचार कर रहीं एयरलाइंस: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूड और विमान ईंधन की कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय एयरलाइंस इस साल लगाए गए फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर विचार कर रही हैं। अगर यह लागू होता है तो हवाई किराए में कमी आ सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय लेने से पहले एयरलाइंस ATF कीमतों में स्थिरता का आकलन कर रही हैं।