सस्ता होने वाला है होम लोन, RBI फिर से कर सकता है रेपो रेट में कटौती: रिपोर्ट
एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की फाइनल कटौती करेगा। अगर यह कटौती की गई तो 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.25% हो जाएगी व होम लोन की किस्तें और सस्ती हो जाएंगी।