ससुर ने दामाद को मारने के लिए दी थी सुपारी, UP पुलिस संग मुठभेड़ में शूटर हुआ अरेस्ट
नोएडा (यूपी) पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोनू नामक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व अपनी बेटी की रिश्तेदारी में शादी करने से नाराज़ एक शख्स ने अपने दामाद पर सोनू के ज़रिए गोली चलवाई थी। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में सोनू के बाएं पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।