ससुर ने रेप करने के बाद यूपी में दोस्तों से भी कराया बहू का रेप
मेरठ (यूपी) में एक महिला ने अपने ससुर पर नशे की गोलियां खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, आरोपी ने बहू का अश्लील वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल कर 3 दोस्तों से भी उसका रेप कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।