ससुरालवालों के खिलाफ यूपी में थाने पहुंची दुल्हन, कहा- सुहागरात से आज तक दूध पीने को नहीं मिला
आगरा (यूपी) में एक नवविवाहित दुल्हन ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि सुहागरात से उसे दूध पीने को नहीं मिला है। महिला ने कहा कि उसे बचपन से रोज़ दूध पीने की आदत है और बिना दूध पिए उसे नींद नहीं आती। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया जहां दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।