सही व तय समय पर पानी पीने से घटाया जा सकता है वज़न
डायटीशियन सिमरन वोहरा ने बताया है कि खाने की तय सीमा की तरह पानी पीने का समय भी तय होना ज़रूरी है जिससे आसानी से वज़न घटाया जा सकता है। बकौल सिमरन, सोकर जागने के बाद 2 गिलास गर्म पानी, वर्कआउट के एक घंटा पहले व आधा घंटे बाद और खाना खाने से आधा घंटे पहले 2 गिलास पानी पीएं।