यूपी के सहारनपुर में अवारा कुत्तों ने 2 दिन में 3 बच्चों पर किया हमला, एक की मौत
सहारनपुर (यूपी) में आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 वर्षीय प्रियांशु पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। उसका शव शनिवार सुबह बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला। आवारा कुत्तों के हमले में दो दिन पहले भी दो बच्चे घायल हुए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर आक्रोश जताते हुए मुआवज़े और कुत्ता पकड़ो अभियान की मांग की है।