सहकर्मियों की नौकरी बरकरार रहे इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया: पूर्व ट्विटर कर्मचारी
एक पूर्व ट्विटर कर्मचारी ने खुलासा किया है कि उसने कंपनी में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया ताकि उसके सहकर्मियों को 'अपनी नौकरी बरकरार रखने का मौका मिल सके'। एंड्रयू हेई नामक शख्स ने ट्वीट किया, "यह आसान फैसला नहीं था...लेकिन...सही समय पर सही फैसला...था। मैंने अपनी शर्तों पर...(नौकरी) छोड़ दिया।" हाई ने 2016 में ट्विटर जॉइन किया था।