सहकर्मियों द्वारा ड्रिंक्स के लिए नहीं बुलाए जाने पर यूके में महिला को मिला ₹72 लाख का मुआवज़ा

यूके में रोज़गार न्यायाधिकरण ने एक 51-वर्षीय कसीनो कैशियर रीता लहर को सहकर्मियों द्वारा ड्रिंक्स के लिए नहीं बुलाए जाने के बाद बतौर मुआवज़ा £74,113 (लगभग ₹72-लाख) देने का आदेश दिया है। रीता ने दावा किया था कि एस्पर्स कसीनो के उनके सहकर्मियों ने उनके सामने ही घूमने जाने की चर्चा की थी और केवल उन्हें नहीं बुलाया गया था।

Load More