सहकर्मियों संग व्यक्तिगत संबंधों की जानकारी दें, वरना छंटनी होगी: स्टाफ से ऑयल कंपनी बीपी
ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) ने अपने कर्मचारियों से सहकर्मियों के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों की जानकारी देने को कहा है और ऐसा न करने पर उन्हें छंटनी की चेतावनी दी है। गौरतलब है, कंपनी ने पिछले साल सहयोगियों संग अपनी व्यक्तिगत संबंधों की जानकारी न देने को लेकर तत्कालीन सीईओ बर्नार्ड लूनी को बर्खास्त कर दिया था।