सहमति से संबंधों के लिए आयु सीमा घटाने की कोई योजना नहीं है: राज्यसभा में सरकार
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि सहमति से संबंध बनाने के लिए आयु सीमा घटाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। सहमति से संबंध बनाने की मौजूदा आयु सीमा 18-वर्ष है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि देश में 2021 में बाल विवाह के 1050 मामले दर्ज हुए।