सहवाग ने की ट्रेन हादसे में अनाथ हुए बच्चों को अपने स्कूल में मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ओडिशा ट्रेन हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को अपने बोर्डिंग स्कूल में मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा, "दुख की घड़ी में कम-से-कम मैं इतना कर ही सकता हूं।" सहवाग ने ट्विटर पर दुर्घटनास्थल की एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, "यह तस्वीर हमें लंबे समय तक डराएगी।"