सहवाग ने मुख्य चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई द्वारा संपर्क किए जाने की खबरों का किया खंडन
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई द्वारा उनसे संपर्क किए जाने की खबरों का खंडन किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस पद के लिए सहवाग से संपर्क किया गया है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद के लिए बीसीसीआई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।