सहवाग ने मेसी को लेकर शेयर किया 'सरकारी नौकरी' वाला मीम, पोस्ट हुआ वायरल
अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप जीतने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लियोनेल मेसी को लेकर 'सरकारी नौकरी' वाला मीम शेयर किया जो वायरल हो गया है। मीम में मेसी पुलिस की वर्दी पहने नज़र आ रहे हैं और इस पर लिखा है, "अगर मेसी भारत में पैदा हुए होते तो विश्व कप के तुरंत बाद...।"