सहायिका को प्रताड़ित करने वाले गुरुग्राम के कपल ने एजेंसी को ₹30,000 देकर उसे किया था हायर
गुरुग्राम में 17-वर्षीय घरेलू सहायिका को कई बार चिमटे से जलाने के आरोपी कपल ने उसे हायर करने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को ₹30,000 का भुगतान किया था। पुलिस ने शुक्रवार को प्लेसमेंट एजेंसी (जहां से नाबालिग को हायर किया गया था) के मालिक और उसे काम दिलाने में मदद करने वाले एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया था।