सांवले रंग की वजह से नहीं मिलता था काम, कई बार झेलना पड़ता था रिजेक्शन: पारुल चौहान
टीवी सीरियल 'बिदाई' फेम पारुल चौहान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके सांवले रंग की वजह से लोग उन्हें काम नहीं देते थे और करियर के शुरुआती दिनों में कई बार उन्हें इसकी वजह से रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मैंने 4 महीने तक संघर्ष किया और फिर मुझे बालाजी में एक छोटा-सा रोल मिला।"