सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विश्व कप फाइनल से पहले विराट कोहली की मां से की मुलाकात
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले शनिवार को गुरुग्राम में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की मां से मुलाकात की। दीपेंद्र ने 'X' पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "कोहली के आवास पर जाकर उनकी माता जी से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनको विराट की 50 शतकों की अद्वितीय उपलब्धि पर बधाई दी।"