सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर हंगामा करने वाले शिवसेना के 6 कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

अमरावती (महाराष्ट्र) से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा के घर के बाहर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 6 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, राणा दंपत्ति द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

Load More