फिर पिता बनेंगे 51 वर्षीय सांसद मनोज तिवारी, शेयर किया पत्नी की गोद भराई का वीडियो
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 51-वर्षीय मनोज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "कुछ खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते…बस महसूस कर सकते हैं।" गौरतलब है, मनोज ने साल 2020 में सुरभि से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है।