सांसद-विधायक को बस स्टॉप बनवाने में कमीशन मिलता है, मैंने भी लिया है: एमपी के पूर्व मंत्री
राजगढ़ (एमपी) में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देते समय राज्य के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा, "सांसद-विधायक को बस स्टॉप के निर्माण में सबसे अधिक कमीशन मिलता है।" उन्होंने कहा, "एक बस स्टॉप पर ₹1 लाख मिलता है...मैं साफ बता रहा हूं, मैं झूठ नहीं बोलता...थोड़ा बहुत मैंने भी लिया है।"