सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का जल्द निस्तारण हो: दिल्ली एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को निचली अदालतों को निर्देश देते हुए कहा कि मौजूदा व पूर्व सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। हाईकोर्ट ने कहा, "ऐसे मामलों के निस्तारण की दर लगभग शून्य है।"
सांसदों/विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक केसों के निस्तारण से जुड़े एक मामले पर कोर्ट सुनवाई कर रहा था।