साइको लवर या ग्रे शेड जैसे रोल करना चाहती हूं: ऐक्ट्रेस कृति सेनन
ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने कहा है कि वह साइको लवर या ग्रे शेड जैसे किरदार करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "अबतक कोई नेगेटिव रोल ऑफर नहीं हुआ इसलिए मैं इस तरह के रोल का इंतज़ार कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं एक कलाकार हूं इसलिए हर तरह के किरदार करना चाहती हूं। खुद को किसी दायरे में नहीं बांधना चाहती।"