साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में 8 साल बाद साथ नज़र आएंगे कंगना और आर माधवन
अभिनेत्री कंगना रनौत और ऐक्टर आर माधवन 8 साल बाद एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में एकसाथ काम करेंगे। कंगना ने 'X' पर चेन्नई में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हुई पूजा की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में दोनों साथ नज़र आए थे।