साइबर अटैक में भारतीय स्कूली छात्रों को निशाना बना रहे हैं पाक खुफिया अधिकारी: सेना
भारतीय सेना ने बताया है कि नए तरह के साइबर अटैक में पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी भारतीय स्कूल के विद्यार्थियों को कॉल और वॉट्सऐप मेसेज कर रहे हैं। विद्यार्थियों से कथित तौर पर क्लास के नए ग्रुप्स में जुड़ने के लिए कहा जा रहा है और उनके पिता की जॉब, स्कूल रूटीन व टाइमिंग से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं।