साइबर ठगी का शिकार होने से बचीं सोनी राज़दान, इंस्टाग्राम पर दी घटना की जानकारी
ऐक्ट्रेस सोनी राज़दान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 3 पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है, "मुझे किसी की कॉल आई और उसने कहा कि वह दिल्ली के कस्टम विभाग से बोल रहा है और मैंने कुछ गैरकानूनी ड्रग्स ऑर्डर किए हैं।" राज़दान ने आगे बताया, "मेरा आधार नंबर भी मांगा गया लेकिन मैं उनकी बातों में नहीं आई।"