साइबर धोखाधड़ी का तरीका: 'घर बैठे पेंसिल पैक कर कमाएं पैसा' वाले मेसेज पर उत्तराखंड पुलिस

सोशल मीडिया पर 'घर बैठे पेंसिल पैक कर कमाएं आकर्षक सैलरी' वाला एक मेसेज वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड पुलिस ने 'साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका' बताया है। पुलिस ने बताया, "ऐसे स्कैम से बचने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जॉब की पुष्टि करें, ओटीपी या किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें।"

Load More