साइमन डूल ने पीएसएल में कमेंट्री के दौरान हसन अली की पत्नी के रिऐक्शन पर किया कमेंट
पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड-मुल्तान सुल्तांस मैच के दौरान हसन अली की पत्नी सामिया आरज़ू को लेकर कमेंटेटर व न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। इस्लामाबाद की जीत के बाद कैमरे के सामिया को फोकस करने पर डूल ने कहा, "वह जीत गई हैं। उन्होंने कई दिल भी जीत लिए हैं...बेहद शानदार...निश्चित तौर पर लाजवाब।"