साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना के मामले में पालघर पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत होने के मामले में बुधवार को पालघर (महाराष्ट्र) पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। पुलिस के अनुसार, इस हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे जिनमें से मिस्त्री व उनके एक सहयोगी की मौत हो गई थी और अन्य 2 यात्री घायल हो गए थे।